देहरादून, उत्तराखंड़ में फिर एक ओर वीडियो ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया, अबकी बार पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे विक्रम सिंह राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का जिक्र करते हुए आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं, राणा ने इसमें देहरादून पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
वीडियो में खुद को विक्रम सिंह राणा बताने वाले युवक ने कहा कि दिसंबर 2024 में उसने देहरादून पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई । युवक ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के आरोप भी लगाए हैं।
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के भांजे के साथ एक करोड़ की धोखाधड़ी, वीडियो पोस्ट कर बोले “मरने के बाद ही होती है कार्रवाई” उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे विक्रम सिंह राणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्रम अपने साथ हुई 18 करोड़ की धोखाधड़ी के बारे में बता रहे हैं।
पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप :
विक्रम सिंह राणा के अनुसार इस संबंध में उन्होंने देहरादून पुलिस को लिखित में दी हुई है शिकायत दी है। बावजूद उसके उन्हें ही पुलिस की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है। वीडियो में विक्रम कुछ लोगों का नाम लेते हुए भी नजर आ रहे हैं




