Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandशातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में, कई महिलाओं को बनाया अपना शिकार,...

शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में, कई महिलाओं को बनाया अपना शिकार, ठगे लाखों रुपए

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी, मुखानी थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो न सिर्फ महिलाओं को अपना निशाना बनाता था, बल्कि उनके साथ शारीरिक शोषण भी करता था। एक के बाद एक नए मामले खोलने से पुलिस भी हैरान है। फिलहाल अभी दो मामलों में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि जांच में 50 से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं। जिनमें आरोपी ने महिलाओं के साथ न सिर्फ ठगी की है बल्कि एक एक कर शारीरिक शोषण भी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना पुलिस ने चारु चंद्र जोशी निवासी बागेश्वर और हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी दो हरिया उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जिसने न सिर्फ कई महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments