Monday, June 1, 2026
HomeStatesUttarakhandपेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड सरकार की डिजिटल पहल से अब प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का ऑनलाइन सत्यापन करना बेहद आसान हो गया है। वर्तमान में प्रदेश के करीब 1.5 लाख और देहरादून के 22 हजार से अधिक पेंशनरों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत पेंशनर्स अब बिना कार्यालयों के चक्कर काटे, घर बैठे ही अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। वर्तमान में प्रदेश के लगभग 1.5 लाख और अकेले देहरादून के 22 हजार से अधिक पेंशनरों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिल रहा है।
जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने अधिक से अधिक पेंशनरों का डिजिटल माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जीवन प्रमाण ऐप और आधार फेस आरडी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार पेंशनर ऐप पर ऑपरेटर आईडी बनाकर खुद सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड का अपडेट होना। मोबाइल नंबर और कोषागार से लिंक होना अनिवार्य है। कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में बुजुर्गों के लिए विशेष प्रशिक्षण और आधार अपग्रेडेशन की सुविधा दी जा रही है। आईएफएमएस एप के जरिए पेंशनर अपने सत्यापन की स्थिति (एक्टिव/इनएक्टिव) जांचने के साथ ही पेंशन स्टेटमेंट भी डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी असुविधा के लिए निदेशालय कोषागार ने हेल्पलाइन नंबर 8899890000 जारी किया है। मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी ने कहा कि ऑनलाइन सत्यापन के दौरान प्राप्त होने वाला आधार ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments