उत्तरकाशी, जनपद में आज सुबह बुधवार चिन्याली सौड़ से बनचौरा की और जा रहे वाहन के 500 मीटर गहरी खाई मे गिरने से उसमें सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, तीसरे घायल को 108 की मदद से पीएचसी चिन्याली सौड़ उपचार हेतु भेज दिया गया है l
मौके पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने वाहन में फंसे शवो को निकाला, बताया जा रहा है कि मां अपने दोनों बेटे के साथ चिन्याली सौड़ में उपचार हेतु आयी थी और घर लौटेते हुये यह दुःखद घटना घटी |
मृतकों में श्रीमती पवना 48 वर्ष पत्नि रुकम सिंह, विकास सिंह 22वर्ष पुत्र रुकम सिंह, घायल भूपेंद्र सिंह पुत्र रुकम सिंह ग्राम इंद्रा चिन्याली, उत्तरकाशी के बताये जा रहे है, मौके पर मौजूद प्रदीप कैंतुरा, जिला पंचयात सदस्य ने बताया कि मां बेटे की मृत्यु एवं दूसरे बेटे के घायल होने की घटना से पूरा गांव सदमे में है, बताया जा रहा है कि दोनों भाई सेना में हैं |



