पर्यावरण दिवस पर किया विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन

0
478

हरिद्वार  (कुलभूषण)पर्यावरण सुरक्षित तो हमारा भविष्य सुरक्षित इसी ध्येय को ध्यान रखते हुए आज डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में पर्यावरण दिवस के अवसर पोस्टर मेकर प्रतियोगिता एवम व्रक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमे मुख्य अतिथि पंकज ध्यानी रेंजर श्यामपुर रेंज ने छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमको पर्यावरण का महत्व समझना होगा हमको ये बात अपने जीवन में उतार लेनी होगी की पर्यावरण संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए कितना आवश्यक है उन्होंने बताया कैसे हमारी भूमि मरुस्थली के रूप परिवर्तित हो रही है, और उसको बचाना हमारा परम कर्तव्य है।जिसमे मुख्यता से भूपेंद्र बिष्ट डिप्टी रेंजर श्यामपुर रेंज, संजय चतुर्वेदी प्रबंध निदेशक डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, निदेशक गंगन यादव, अध्यापक गण एवम सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।