वैभव गर्ग ने उत्र्तीण की सीए की परीक्षा

0
481

हरिद्वार 11 फरवरी (कुलभूषण) दयानन्द नागरी ज्वालापुर निवासी वैभव गर्ग ने सी0ए0 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सफलता की प्राप्ति पर वैभव को समस्त परिजनों व इष्ट मित्रों ने बधाई देते उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपनी इस सफलता का श्रेय वैभव ने अपने परिजनों व अपने गुरुजनों को दिया। भेल चिकित्सालय में सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत चन्द्रप्रकाश गर्ग के पुत्र वैभव द्वारा सी0ए0 परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्होंने कहा कि वैभव शुरू से ही पढ़ने में दीर्घ गम्भीर रहा है। वैभव के परिवार में उनकी माता अलका गर्गए गृहणी है तथा छोटे भाई कुशाग्र गर्ग मुम्बई में बैंक में कार्यरत है।
वैभव ने कहा कि वह आडिट व टैक्स के क्षेत्र में स्पेशलाजिकेशन कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इण्टरमीडिएट की परीक्षा उन्होंने डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूलए हरिद्वार से की है। वैभव को मिली सफलता के लिए डा0 प्रदीप जोशीए राजेश चौहानए रविन्द्र चौहानए योगेश गर्गए प्रणव गर्गए मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य विमल कुमार गर्ग डा0 पंकज कौशिक रेखा नेगी भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा हरिद्वार के अध्यक्ष डा0 ऊधम सिंहए सचिव हेमन्त सिंह नेगी ने वैभव को बधाई दी।