Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowउत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, यातायात रहा बाधित, रास्ते में फंसे...

उत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, यातायात रहा बाधित, रास्ते में फंसे रहे तीर्थयात्री

उत्तरकाशी, ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के दौरान हुए भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे मंगलवार को करीब ढाई घंटे तक बाधित रहा। यातायात प्रभावित होने से स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे यमुनोत्री हाईवे के कुथनौर व पालीगाड़ क्षेत्र के बीच ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के कारण भूस्खलन हो गया,

जिससे यमुनोत्री हाईवे बाधित होने के कारण दर्जनों वाहन सड़क के दोनों छोर पर फंस गए। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया, जिसके फलस्वरूप शाम करीब पांच बजे तक हाईवे को सुचारू कर दिया गया। निर्माण एजेंसी के प्रबंधक कादिर अहमद ने कहा कि भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मौके पर पर्याप्त मशीनें व कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments