Tuesday, May 19, 2026
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड का 25 साल का सफर संघर्ष, समर्पण और विकास की प्रतीक:डीएम

उत्तराखंड का 25 साल का सफर संघर्ष, समर्पण और विकास की प्रतीक:डीएम

पिथौरागढ़(आरएनएस)। सीमांत में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती को लेकर उत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। बुधवार को जिला मुख्यालय में कार्यक्रम के शुभारंभ पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नौ नवंबर तक रजत जयंती वर्ष उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम यहां होंगे। नगर के रामलीला मैदान सदर में रजत जयंती वर्ष उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, डीएम आशीष भटगांई ने किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि उत्तराखंड का 25 साल का सफर संघर्ष, समर्पण और विकास की प्रतीक है। यह वर्ष राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक धरोहर और भविष्य की संभावनाओं को समर्पित है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष पर सभी से राज्य को और अधिक समृद्ध, स्वावलंबी और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम के दौरान अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले वीरों को श्रद्धांजलि भी दी गई। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रशासन के मुताबिक रजत जयंती वर्ष उत्सव कार्यक्रम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होंगे। जिसमें सांस्कृतिक संध्या, सेमिनार, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम होंगे। यहां एडीएम योगेंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, एसडीएम मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को दी जानकारी पिथौरागढ़(आरएनएस)। रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों ने स्टॉल भी लगाए हैं। बुधवार को यहां पहुंचे आमजन को विभागीय कर्मचारियों ने स्टॉल के जरिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने को प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments