Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ : क्यूँ बने शत्रुघन्न सिंह सीएम तीरथ की पसंद, क्या है...

उत्तराखंड़ : क्यूँ बने शत्रुघन्न सिंह सीएम तीरथ की पसंद, क्या है मुख्य सलाहकार बनाए जाने की अहम वजह

(राजेन्द्र सिंह नेगी)

लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी निजी टीम में पहली बड़ी नियुक्ति की है, उन्होंने हालिया मुख्य सूचना आयुक्त पद से इस्तीफा देने वाले शत्रुघन्न सिंह बनाया है मुख्य सलाहकार | ऐसे में सबके मन में सवाल होगा कि वह कौन से महत्वपूर्ण कारण होंगे, इस पूर्व नौकरशाह को इस नयी जिम्मेदारी देने के..!

पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह शत्रुघन्न सिंह की नियुक्ति में सबसे अहम वजह है उनकी ईमानदार छवि, जिसके चलते खंडुरी सरकार में उनके पास महत्वपूर्ण दायित्व थे | दूसरी वजह है सरकार के पास कार्यकाल संक्षिप्त होना, लिहाजा सलाहकारों की टीम बनाने की वजह तीरथ ने अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी को एकमात्र नियुक्ति दी है, ताकि चुनाव से पूर्व सभी प्रशासनिक कार्यों को द्रुत गति से अंजाम दिया जाये | तीसरी और अहम वजह शत्रुघन्न सिंह को आरएसएस की पसंद होना |

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्य सलाहकार सिंह नियुक्ति को 28 फरवरी 2022 तक के लिए या फिर उससे पूर्व बिना किसी सूचना के समाप्त ना कर दिया जाए तब तक के लिए स्वीकृति दी गई है, एक निःसंवर्गीय या अस्थाई पद होगा | गौरतलब अभी कि तक शत्रुघन सिंह प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर तैनात थे, जिससे जब उन्होंने कल इस्तीफा दिया था तभी संभावना जताई जा रही थी कि शत्रुघ्न सिंह को तीरथ अपनी टीम में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने वाले हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments