उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026: 21 सितंबर से देहरादून में सजेगा टी-20 का रोमांच

0
6725

देहरादून। उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली ‘उत्तराखंड प्रीमियर लीग’ (UPL) के तीसरे संस्करण का बिगुल बज गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) द्वारा आयोजित यह प्रमुख टी-20 लीग 21 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2026 तक राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर (देहरादून) में खेली जाएगी। IPL नीलामी से ठीक पहले आयोजित होने वाली यह लीग स्थानीय खिलाड़ियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग और राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचने का सबसे बड़ा मंच बन चुकी है।

इस बार का UPL 2026 कई मायनों में बेहद खास होने जा रहा है:

  • महिला एवं पुरुष वर्ग: तीसरे संस्करण में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

  • दिग्गजों का साथ: युवा प्रतिभाओं को आइकन खिलाड़ियों, अनुभवी क्रिकेटरों और दिग्गज कोचिंग स्टाफ के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का अनुभव मिलेगा।

  • शानदार ट्रैक रिकॉर्ड: पिछले दो संस्करणों को टीवी और डिजिटल मीडिया पर 2.1 करोड़ से अधिक दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

प्रमुख हस्तियों के विचार:

“UPL 2026 में हमारा प्रयास पुरुष और महिला खिलाड़ियों दोनों को बेहतर अवसर देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।”

— श्रीमती किरण वर्मा (सचिव, CAU)

“IPL नीलामी से ठीक पहले होने के कारण UPL में शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों को सीधे बड़े मंचों पर ध्यान खींचने में मदद करता है।”

— श्री महिम वर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष BCCI & पूर्व सचिव CAU)

“हमारा मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा मैच एक्सपोजर देना और उनकी क्षमताओं को निखारना है।”

— श्री सुनील जोशी (अध्यक्ष, UPL)

May be an image of text that says "O SS AS RICKE VCL LEAGUE Akash Madhwal MEN'SICONPLAYERS PLAYERS UTTARAKHAND PREMIER LEAGUE, 2026 2. Yuvraj Choudhary 3. Kunal Chandela WOME 1. Prema Rawat SuchithJ AYERS 2. Raghvi Bist Tejasvi Jaiswal 3. Nandini 6. Mayank Mishra 4. Verma Avneesh Sudha Dehradun Wariors MEN'STEAMS MS Indians WOME 1. Mussooric Queens Tehri Titans AMS Bageshwar Acrial 5. Rishikesh River Kings Pithrogarh Hurricane Pithoragarh Hurricanes 4. Dehradun Warriors Nainital Tigers TOURNAMENT DETAILS Match enue Opening Date Clesing Date International Uttarakhand Raipur, Dehradun, September, 2026 01st October, 2026 Cricket Assnciationof Chthtmhemlh fUttarakhand Uttarakhand Prermier ្ញរង, 2026"