Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखण्ड क्रान्ति दल जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन,

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन,

विनोद कप्रवाण वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिभजन भंडारी को महामंत्री का दायित्व।
रुद्रप्रयाग – उत्तराखण्ड क्रान्ति दल जनपद इकाई का आज विधिवत गठन किया गया है। संगठन की गतिविधियों को धार देने के लिये अनुभवी व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी।
आज स्यालसौड़ चन्द्रापुरी स्थित एक स्थानीय होटल में जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में विचार विमर्श के पश्चात नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। जिसमें विनोद कप्रवाण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह फर्स्वाण को जिला उपाध्यक्ष, हरिभजन भंडारी व दीप प्रकाश भट्ट को जिला महामंत्री, महिपाल भंडारी को जिला संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। राज किशोर विष्ट को अगस्त्यमुनि ब्लाक अध्यक्ष, व राय सिंह पंवार को जखोली ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। युवा उक्रांद की कमान रवि राणा व उपाध्यक्ष गगनदीप रावत को सौंपी गई। महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी बंदना भट्ट को सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव व संगठन की मजबूती के लिये एक जुटता से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, केन्द्रीय सचिव पृथ्वी पाल रावत, जितार सिंह जंगवाण, आशुतोष भंडारी, आरती पांडेय, अर्जुन कंडारी, सुबोध नौटियाल, प्रेम सिंह रावत, विपिन विष्ट,राय सिंह रावत, प्रदीप विष्ट , उपेन्द्र पंत, अंकुश जखवाल, जसपाल सिंह रावत, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments