Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowधामी मंत्रिमंडल में रुद्रप्रयाग को मिली जगह, जश्न का माहौल

धामी मंत्रिमंडल में रुद्रप्रयाग को मिली जगह, जश्न का माहौल

धामी मंत्रिमंडल में भरत सिंह चौधरी के मंत्री बनने पर रुद्रप्रयाग में हुआ जश्न का माहौल

रुद्रप्रयाग -धामी सरकार में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को जगह मिलने पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जनपदवासियों ने इसे ऐतिहासिक छण बताते हुये मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया।
विगत कुछ दिनों से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं में जनपद को प्रतिनिधित्व मिलने के कयास लगाए जा रहे थे।
आज जैसे ही राजभवन में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय में आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये पहला अवसर है जब जनपद से किसी विधायक जो स्थानीय है को मंत्रिमंडल में जगह मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भरत चौधरी जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं ग्राम प्रधान से उन्होंने अपनी राजनीति शुरु कि ओर विषम परिस्थितियों में भी हिम्मत रखते हुये जन सेवा में समर्पित रहे। उनका जीवन सदैव रुद्रप्रयाग के विकास के लिये समर्पित रहा। जनपद में सड़कों का जाल बिछाकर उन्होंने अपने कुशल राजनीतिक कौशल से जन जन का दिल जीता। आम जनता का मानना है कि संस्कृत व संस्कृति पर गहरी पकड़ रखने वाले भरत सिंह चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments