Tuesday, July 28, 2026
HomeTrending Nowपहाड़ की छुप्पी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा 'उत्तराखण्ड़ आईडल'

पहाड़ की छुप्पी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा ‘उत्तराखण्ड़ आईडल’

‘दून में हुआ ‘उत्तराखण्ड़ आईडल’ के पहले चरण का शुभारंभ’

देहरादून, उत्तराखंड़ की गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु आर एस मीडिया ने गढ़वाली कुमाऊंनी और जौनसारी भाषा के लोक गीतों को लेकर ‘उत्तराखंड़ आईडल’ का आयोजन किया, स्थानीय सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल के सभागार में ‘उत्तराखंड आईडल’ का पहला चरण का मुख्य अतिथि गढ़वाली के सशक्त हस्ताक्षर मदन मोहन डुकलान और अभिनेता अशोक चौहान ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड आईडल टीम से अंजू भंडारी ने देंणा हुवे खोली का गणेशाय, गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपने उद्बोधन में साहित्यकार मदन मोहन डुकलान ने कहा कि चंदन सिंह व ब्रिजेश भंडारी के द्वारा उत्तराखंड आईडल जैसा मंच तैयार करने व छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने का यह सार्थक प्रयास है, डुकलान ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से पर्वतीय भूभाग की उभरती प्रतिभाओं को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा ।
कार्यक्रम उत्तराखण्ड़ के विभिन्न जनपदों से लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें के 150 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें से टॉप 20 प्रतिभागी अगले राउंड के लिए चुने गए, प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कुमाउनी, गढ़वाली जौनसारी के साथ हिंदी गाने गाये और सभी की प्रस्तुति शानदार रही।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड़ के सुप्रसिद्ध लोक गायिका मधु बेरी शा, रेखा धस्माना उनियाल व विमल उनियाल जज की भूमिका में रहे ।
आर. एस. मीडिया के चन्दन सिंह ने कहा कि दिल्ली में दो और हल्द्वानी में एक उसके बाद देहरादून ओड़िशन के सफल आयोजन के बाद उतराखंड आईडल अब सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा हैं, जिसका आयोजन सितम्बर माह में दिल्ली किया जायेगा, गीत संगीत की इस पूरी प्रतियोगिता को यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया ।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एल मोहन लखेड़ा, उतराखंड आईडल की टीम से ब्रिजेश भंडारी, चंदन सिंह, अंजू भंडारी, सुरेश चंद्र, रामपाल किमोली, लक्ष्मी वेदवाल, करण , आदि के साथ कला साहित्य जगत की गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments