Tuesday, April 23, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ : एक जून तक बढ़ा कर्फ्यू जारी, दुकानें खुलने का समय...

उत्तराखंड़ : एक जून तक बढ़ा कर्फ्यू जारी, दुकानें खुलने का समय भी बदला

देहरादून।  कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को तीसरे चरण में एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड को देखते हुए जैसी परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए सरकार ने  फिलहाल कर्फ़्यू को आगे बढाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब कर्फ़्यू के दौरान फल सब्जी, दूध की दुकाने सुबह आठ से 11 बजे तक खुलेंगी। अभी तक यह अवधि सुबह सात से 10 बजे तक थी। इसके अलावा परचून की दुकानें 28 मई को सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी।

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को एक जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को एक जून तक बढ़ाया गया है।

 

 

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री के साथ विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को सुबह 7 से 10 के बजाए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पूर्व की भांति आवश्यक सेवाओं दूध, मीट मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकानों के लिए आम जनता को 28 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के क्रय के लिए आवाजाही में छूट रहेगी।

https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR/videos/335178178128765/

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments