उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराई प्राथमिकी, लगाया मारपीट और धमकी का आरोप

0
1

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री ने पति पर मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में एक कथित ऑडियो का हवाला देते हुए हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो साझा करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। घटनाक्रम के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के कृष्णा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

May be an image of ticket stub and text

कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं से घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा, “महिला आम हो या खास, घरेलू अत्याचार न सहना है और न सहना है, बल्कि खुलकर कहना है।”

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here