Wednesday, May 1, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ : भारती संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, कैप्टन...

उत्तराखंड़ : भारती संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, कैप्टन भूपाल चंद और सुनील घिल्डियाल को मिली अहम् जिम्मेदारी

देहरादून, भारती संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकुमार वी नायर द्वारा उत्तराखंड राज्य में नियुक्त किए गए सभी प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा के बाद देहरादून के इन्दिरा नगर कालोनी सीमाद्वार में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने हेतु नियुक्त भारती संस्कृति सुरक्षा फाउंडेशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन भूपाल चंद व प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष  जोगेद्र सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

राष्ट्रगान के साथ शुरु हुये इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित पदाधिकारियों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया | उसके बाद कार्यक्रम का संचालन सह सचिव श्री रंजीत सेमवाल द्वारा करते हुए सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बारी बारी से नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए सर्व प्रथम प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन भूपाल चंद को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए यमुनोत्री धाम के रावल पं प्रदीप उनियाल जी को आमंत्रित किया गया |

इसके बाद बारी बारी से सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान दिये गए, उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए | प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन भूपाल चंद व प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष  जोगेद्र सिंह पुंडीर द्वारा सभी सम्मानित पदाधिकारियों को केवल भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर सम्भव अपने ज्ञान के आधार पर सेवा भाव से काम करने की सलाह व जानकारी दी गई, प्रदेश महासचिव सुनील दत्त घिल्डियाल द्वारा उक्त संगठन में केवल हिन्दुओं को जोड़ने की बात कही गई और किसी भी गैर सनातनी को ना जोडा जाए |

आज उपस्थित व नियुक्त पदाधिकारी निम्न प्रकार से हैं प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन भूपाल चंद, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जोगेद्र सिंह पुंडीर व ललित कुमार, प्रदेश महासचिव सुनील दत्त घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष जगदीश चन्द्र, उपाध्यक्ष सुधीर चन्द्र ध्यानी, हीरा सिंह जेठी, अधिवक्ता दलवीर सिंह बुटोला, नवीन चन्द्र जोशी, सचिव उमेश चन्द्र, राजेश रावत, रोहित चन्द, कमल किशोर लोहानी, सह सचिव रावल प्रदीप उनियाल, राजेन्द्र शर्मा, रंजीत सेमवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद रावत, दीवान सिंह बिष्ट, चयन कुमार, लक्ष्मी नारायण, संजय क्षेत्री, राकेश शर्मा |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments