Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedइंटरनेशनल दौड़ : उत्तराखण्ड़ का एथलीट ने फ्रांस में दिखाया दम, 6...

इंटरनेशनल दौड़ : उत्तराखण्ड़ का एथलीट ने फ्रांस में दिखाया दम, 6 घंटे में 73 किमी लगाई दौड़

द्वाराहाट। फ्रांन्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके द्वाराहाट के एथलीट विनय साह ने शनिवार को द्वाराहाट के डीआईसी मैदान में अन्तराष्ट्रीय दौड़ में शामिल होकर 6 घंटे में 73 किलोमीटर की दौड़ लगाई। जीपीएस एवं विडियो के माध्यम से दौड़ में नजर रखी गयी। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर दौड़ में हिस्सा लिया।

वह भी विनय के साथ कई घंटों तक दौड़ते रहे। पूरे मैदान में लोगों ने विनय का तालियों की गढ़गढ़ाहट से हौंसला बनाये रखा। विनय ने पहले घंटे में ही 14 किलोमीटर की दौड़ लगाई। दौंड़ में बालिकाओं ने भी प्रतिभाग कर विनय की खूब हौंसला अफजाई की। शनिवार प्रात: 6 बजे दौड़ की शुरूवात द्वाराहाट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार दास ने विनय को हरी झंडी दिखाकर किया।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनिंग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में शनिवार को भारत से 18 खिलाड़ी देश के अलग-अलग स्थानों में दौड़े। जबकि 30 अगस्त को अन्य देशों में भी सैकड़ों लोग इस दौड़ का हिस्सा बनेंगे।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह एवं उपजिलाधिकारी आरके पांडेय सहित अतिथियों द्वारा विनय को फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए प्रशस्ति पत्र, प्रतीतक चिन्ह के साथ शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया गया।
——-
विनय के आग्रह पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया के सहयोग से अल्मोड़ा के मंगलदीप विद्या मंदिर के दिव्यांग बच्चों के लिए भी इस दौड़ से धनराशि एकत्रित की गई। जिसमें अभी तक 50 हजार की धनराशि का विनय के अभियान में लोगों द्वारा दान दिया जा चुका है। जबकि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने 25 हजार की धनराशि अपनी तरफ से द्वाराहाट में ही उपजिलाधिकारी के माध्यम से विनय को सौंपी गई।
——–
ज्ञात हो विनय साह ने अक्टूबर 2019 में फ्रांन्स में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा 24 ऑवर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पूर्व चंडीगढ में 24 घंटे में 222 किलोमीटर दौड़कर नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा वह भारतीय टीम में शामिल होकर क्रोएशिया, साउथ अफ्रीका व सेंट पीटर्सवर्ग से डरबन तक 90 किमी की दौड़कर अपना जलवा दिखा चुके हैं। विनय कोरोना काल में अपने पुस्तैनी घर द्वाराहाट में रहकर युवाओं को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। जो द्वाराहाट शीतलापुष्कर वार्ड निवासी तारा प्रसाद साह के पुत्र हैं।
———
ये युवा रनर भी हुए सम्मानित
विनय की दौड़ में कई स्थानीय युवाओं ने भी हिस्सेदारी कर दो-ढाई घंटे तक विनय के साथ दौड़ते रहे। जिन्हें नगर पंचायत एवं उपजिलाधिकारी की ओर संयुक्त प्रशस्ति पत्र एवं उपहारों से सम्मानित किया। जिनमें नवनीत साह, हिमांशु नेगी, नीरज बिष्ट, नरेन्द्र लाल साह, दीपक, करन साह, अर्पित बोरा, हार्दिक बिष्ट, मिलन अधिकारी, हेमन्त साह आदि रहे।
———
ये रहे मौजूद
नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, उपजिलधिकारी आरके पांडेय, प्रधानाचार्य आलोक कुमार दास, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेन्द्र कांडपाल, उपराजस्व निरीक्षक आशुतोष लोहनी, पूरन लाल साह, तारा लाल साह, जगदीश बुधानी, चंदु उपाध्याय, अतुल साहा, जेपी तिवारी, शैलू साह, डा़ मोनिका पाठक, सुरेन्द्र साह, पूरन बिष्ट, ललित मठपाल, भानू बर्मा, सुरेन्द्र लाल साह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments