Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandएक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ा उत्तराखंड़ : लक्ष्मी

एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ा उत्तराखंड़ : लक्ष्मी

देहरादून (के एस बिष्ट), एक पेड़ माँ के नाम एक प्रयास है जो हमारी देवभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। वहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल ने लोगों का आव्हान किया है कि रंग बिरंगे पौधे लगाकर हरेला पर्व पर देवभूमि का श्रृंगार करें।
उन्होंने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ष्एक पेड़ माँ के नामष् का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस सन्देश को जन जन तक पहुंचाते हुए हरेला महापर्व के महीने में एक बार फिर भाजपा की सीनियर लीडर लक्ष्मी अग्रवाल निकल पड़ी है गाँव गाँव फलदार , रंग बिरंगे फूलों वाले पौधों को बांटने और खुद श्रमदान करते हुए देहरादून शहर और सहसपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सैनिक कॉलोनी , अंबीवाला, उम्मेदपुर में फल और फूल के पौधे लगाकर लोगों को हरेला पर्व की बधाई दी और एक पेड़ माँ के नाम अभियान से लोगों को जोड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लक्ष्मी अग्रवाल के साथ पौधा रोपण किया जिसमें वाणी भूषण गैरोला, साधना उप्रेती , रीता उप्रेती , शिवानी उप्रेती , सुनीता चौहान, बबिता भंडारी , रेखा रावत , केदार सिंह रावत , सूर्य प्रकाश उप्रेती सहित बड़ी संख्या में लोगों ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया और इस अवसर अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments