देहरादून। मुवानी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों से भरा वाहन नदी में जा गिरा। हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिथौरागढ़ जनपद में एक यात्री वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत-बचाव दलों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समय पर उचित एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
https://www.facebook.com/share/v/1E4QQw8Eki/
https://www.facebook.com/share/v/1E4QQw8Eki/
पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, जीप नदी में गिरी, आठ लोगों की मौत; छह घायल
पिथौरागढ़, जनपद में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, छह लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। वाहन में करीब 14 लोग थे। जीप के नदी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। आठ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा हघायलों को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक बोकटा के बताए जा रहे है। हादसे के बाद बोकटा गांवो में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे के मृतक :
सिमरन( 8) पुत्री कुंदन सिंह
तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह
नरेंद्र सिंह(40) पुत्र चंद्र सिंह(चालक )
राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम
दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा
घायल :
विनीता(20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव
योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
सुमित सिंह(22) पुत्र प्रवीण सिंह
पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला



Recent Comments