Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowउत्तर प्रदेश विस चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र 'उन्नति विधान' जारी,...

उत्तर प्रदेश विस चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी, किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा

लखनऊ, यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने लखनऊ में प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र को कांग्रेस ने इससे उन्नति विधान का नाम दिया है। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। यह फैसला 10 दिनों के अंदर में ही लिया जाएगा। इसके अलावा सभी का बिजली बिल भी आधा कर दिया जाएगा। 12 लाख सरकारी पदों को भरने काफी लक्ष्य रखा गया है तथा 20 लाख लोगों को रोजगार देने का भी वादा किया गया है। सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त रहेगा। इसके साथ ही नौकरियों में 40 फ़ीसदी महिलाओं को आरक्षण देने की भी बात कही गई है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि घोषणापत्र में शामिल वायदे लोगों से बात करने के बाद ही शामिल किए गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान पर 3000 रुपये के मुआवजे देने की भी बात कही गई है। साथ ही साथ गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो भी खरीदा जाएगा। सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने वादा किया कि 2500 रुपये गेहूं और धान की खरीदारी होगी जबकि 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक मार झेलने वाले परिवारों को 25000 रुपये भी दिए जाएंगे। जान गंवाने वाले कोविड-19 योद्धाओं को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि हमने दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टियों के सुझाव लेकर अपने घोषणापत्र में नहीं डाले, हमने इसमें जो भी डाला है वो जनता की ही आवाज है।

 

कांग्रेस ने मध्यम वर्ग को किफायती आवास भी देने का वादा किया है तथा ग्राम प्रधान का वेतन 6000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाई जाएगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार स्कूल फीस को बढ़ने से रोका जाएगा तथा शिक्षकों के खाली दो लाख पद भी भरे जाएंगे। एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव के अनुसार भी नियमित किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में बेरोजगारी और महंगाई का भी मुद्दा रखा गया है। उन्नति विधान के मुताबिक कारिगरों-बुनकरों तथा पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक-एक सीट आरक्षित किया जाएगा। पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किए जाएंगे। दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन का वादा किया गया है। मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments