Thursday, May 14, 2026
HomeStatesUttarakhandउत्तरकाशी पहुंचने पर काबीना मंत्री भरत सिंह चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

उत्तरकाशी पहुंचने पर काबीना मंत्री भरत सिंह चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

उत्तरकाशी, आज प्रदेश के ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी उत्तरकाशी जनपद पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

देहरादून से टिहरी होते हुए उत्तरकाशी पहुंचे काबीना मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी सर्वप्रथम भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर मंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने अपने राजनीतिक संघर्षों का उल्लेख करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सदैव हौसला और उम्मीद बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा समय आने पर उनके समर्पण और मेहनत का उचित सम्मान भी करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री के समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं एवं स्थानीय जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा गया, जिनके समाधान हेतु मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, जिला महामंत्री महावीर नेगी, जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments