Monday, June 22, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक...

उत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

देहरादून, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। आज वह यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे। गौरतलब हो कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments