देहरादून, संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा देहरादून प्रेस क्लब के नजदीक जलियांवाला बाग हत्याकांड की शहादत दिवस पर अमर सेनानियों की स्मृति में गोष्ठी करने के उपरान्त अमर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित कर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी संगठन एवं राज्य आंदोलनकारी संगठन द्वारा ये अपील की गई कि हमे अपने क्रांतिकारियों एवम इतिहास पुरुषो को अपनी नई पीढ़ी को अवगत कराना होगा जिससे वह राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सके। सुशील त्यागी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने राष्ट्र के प्रति उतनी ही जिम्मेदारी से कार्य करना होगा जिस प्रकार हमारे स्वतंत्रता सेनानी देश प्रेम , ईमानदारी और कर्तव्य प्राणयता को निभाते थे।
गोष्ठी में सुशील त्यागी , एस पी चौहान , गोवर्धन प्रसाद शर्मा , मनोज ध्यानी , विनय कुमार , प्रदीप कुकरेती , जगमोहन मेंहदीरत्ता , जितेन्द्र डंडोना , चौधरी ओम वीर सिंह , महिपाल सिंह रावत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे |




