Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Nowकेंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उत्तराखंड में 2 मई को पहली जनसभा

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उत्तराखंड में 2 मई को पहली जनसभा

देहरादून, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 2 मई को उत्तराखंड में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा गुरुकुल नारसन क्षेत्र के हरजौली गांव में आयोजित होगी, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
देहरादून स्थित उज्जवल रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि जयंत चौधरी के आगमन को लेकर कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2 मई की जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि जयंत चौधरी के उत्तराखंड दौरे से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इसका सकारात्मक प्रभाव 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (एकताशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने भी अपना समर्थन जताया। प्रेस वार्ता में खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपिन चौधरी, संजय इतोरिया और जितेंद्र बालियान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments