Thursday, May 14, 2026
HomeTrending Nowप्रदेश सूचना विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

प्रदेश सूचना विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

देहरादून, राज्य सरकार ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रदेश सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
सहायक निदेशक बद्री चन्द्र नेगी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है। धीरज कार्की को चम्पावत से चमोली स्थानांतरित किया गया है।
वहीं अनुज कुमार को चमोली से चम्पावत भेजा गया है। जबकि प्रियंका जोशी को सूचना निदेशालय देहरादून से जिला सूचना कार्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी सूचना मुख्यालय को देंगे, साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने से पहले किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
महानिदेशक बंशीधर तिवारी, द्वारा जारी किया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।May be an image of text

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments