रुद्रप्रयाग -उत्तराखंड क्रान्ति दल जनपद इकाई का सम्मेलन आज तिलवाड़ा में सम्पन्न हुआ। जिला संयोजक बलबीर चौधरी, जिला प्रभारी पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विष्णु कांत शुक्ला, केन्द्रीय पर्यवेक्षक डीडी पंत की उपस्थिति में सम्पन्न बैठक के प्रथम सत्र में वक्ताओं ने दल की मजबूती का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अभी से मिसन 2027 के लिये कमर कसने की बात कही। सम्मेलन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व कर्मचारी नेता सूरत सिंह झिक्वाण को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ नेता सुबोध नौटियाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। सुबोध नौटियाल को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, अजित भंडारी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण ने कहा कि दल ने जिस उम्मीद ओर विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर कई पूर्व सैनिकों और युवा छात्र नेताओं ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में दल के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह पुंडीर, विक्रम सजवाण, जसपाल जंगवाण, आशुतोष भंडारी, दीप प्रकाश भट्ट, प्रकाश भपटृ सहित जनपद भर से आये सैकड़ों उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।



Recent Comments