धराली- उत्तराखण्ड क्रान्ति दल जनपद ईकाई चन्द्रनगर गैरसैण की बैठक जिलाध्यक्ष जमन सिंह मनेशा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक चर्चा व आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए व्यापक चर्चा की गई। बैठक में जनपद प्रभारी केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली उपस्थित रहे।
थराली स्थित उत्तराखण्ड क्रान्ति दल कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में दल के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन मजबूती पर मंथन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जन समस्याओं के लिये संघर्ष करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण की अवधारणा 25 वर्षों बाद भी अधूरी है। पहाड़ वासियों के संवैधानिक अधिकार भी राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने छीन लिये। मूल निवास हो या जल जंगल जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार न होने की कीमत पहाड़ के लोगों को चुकानी पड़ रही है। हमारे सामने अपनी पहचान बचाने का संकट खड़ा होता जा रहा है।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के वरिष्ठ नेता भूपाल सिंह गुसाईं ने कहा कि संगठन की एकता ही सफलता की कुंजी है। बड़ी चुनौती से निपटने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता का परिचय देना होगा।
जिला संगठन मंत्री प्रकाश राम ने थराली विधानसभा की बदहाल स्थिति के लिये राष्ट्रीय दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आज छैत्र की जनता स्वास्थ्य शिक्षा सड़क जैसे बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है।
जिलाध्यक्ष जमन सिंह मनीषा ने पिछले दिनों थराली में उचित उपचार न मिलने से हुई सरिता देवी की मौत के लिये प्रदेश सरकार व चैत्र के जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड क्रान्ति दल थराली की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिये 22 जुलाई को गोपेश्वर में सीएमओ आफिस का घेराव कर व्यापक आंदोलन करेगा। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक का संचालन पूर्व सैनिक सुंदर गोस्वामी ने किया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष पंकज नेगी, वरिष्ठ नेता डीडी उनियाल, मोहन राम आर्य, यशपाल सिंह नेगी महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, महिला प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष सोनी बोरा, हेमा गढ़िया, माही चमोला, सुरेन्द्र गढ़िया,नगर अध्यक्ष किशोर रावत, नरेन्द्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Comments