रुद्रप्रयाग, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने रुद्रप्रयाग चोपड़ा गढ़ीधार मोटर मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना रुद्रप्रयाग द्वारा किये जा रहे अपग्रेडेशन कार्य में देरी के लिये विभाग व ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये है। दल का कहना है कि तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। छैत्रीय जनता लगभग विगत दो वर्षों से धूल फांक रही है।
उक्रांद नेता देवेन्द्र चमोली ने बताया कि चोपड़ा बाजार से गढ़ीधार तक उक्त मोटर मार्ग के अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है। कुछ समय पूर्व ठेकेदार द्वारा मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य भी शुरू किया गया लेकिन गुणवत्ता ठीक न होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया कुछ जगह पर डामर करने के बाद उखड़ने की बात सामने आई। इसके बाद डामरीकरण का कार्य रोक दिया गया। जो कि अभी भी शुरू नहीं किया गया। स्थानीय जनता में विभाग की इस हीलाहवाली के प्रति गहरा रोष है। विभाग व ठेकेदार द्वारा लगातार छैत्र की अनदेखी की रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि विभाग शीघ्र ही डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं करेगा तो समस्त चोपड़ा व दशज्यूला की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिये बाध्य होगी।



Recent Comments