Tuesday, April 21, 2026
HomeTrending Nowजमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति की मौत

जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति की मौत

देहरादून, जमीनी विवाद में दो पक्षों में लाठी डण्डे चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रातः पटेलनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चन्द्रबनी में दो पक्षों में लाठी डण्डे चल रहे हैं और क्षेत्र में बवाल मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं लोगों का कहना है कि मृतक वीरबहादुर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद हीमौत का असली कारण पता लग पायेगा |
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक वीर बहादुर यहां पर अपने परिवार के साथ रहता है, मंगलवार प्रातः कुछ बाहरी लोग वहां पर आये और वीरबहादुर के घर के पास जमीन पर कब्जा करने लगे जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गये और लाठी डण्डे लेकर वीर बहादुर के घर में घुस गये और परिजनों पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, देर सांय तक मामले की जांच की जा रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments