Saturday, May 18, 2024
HomeStatesUttarakhandसहेली का जन्मदिन मनाने गई दो बालिकाएं दो दिन से लापता, गुमशुदगी...

सहेली का जन्मदिन मनाने गई दो बालिकाएं दो दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज

पिथौरागढ़, अपनी सहेली के घर उसका जन्मदिन मनाने के लिए गईं 13 व 14 साल की दो बालिकाएं दो दिन से लापता हैं। इनमें से एक बालिका की मान ने कोतवाली पिथौरागढ़ दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 व 14 साल की दो बालिकाएं 30अगस्त को अपनी सहेली का जन्मदिन मनाने के लिए उसके घर गई थीं।
लेकिन दोनों बालिकाएं वापस नहीं लौटी। इनमें से एक बालिका की मान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

 

कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ नंदा देवी महोत्सव शुरु, चार सितंबर ब्रह्म मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा

रानीखेत, प्रदेश में कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ रानीखेत में 132वाॅ नन्दादेवी महोत्सव शुरु हो गया। नन्दादेवी समिति के तत्वावधान में रायस्टेट से कदली वृक्ष को पूजा पाठ सम्पन्न कराकर जयकारों के साथ नगर भ्रमण के बाद नंदा देवी मंदिर परिसर में लाया गया।
माॅ नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्ष लाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रायस्टेट पहुंचे जहां कदली वृक्षों की पुजारी विपिन‌ चंद्र पंत ने पूजा विधान‌ सम्पन्न कराई।पूजा में यजमान तथा क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल भी शामिल हुए।
राय स्टेट से कदली वृक्षों को श्रद्धा भाव और जयकारों के साथ नगर द्यूलीखेत,रोडवेज, सदर बाजार, गाॅधी चौक, केएमओ स्टेशन, शिव मंदिर मार्ग से नन्दादेवी मंदिर परिसर मे लाया गया। जहाँ मूतियों का निर्माण किया जा रहा है। रविवार बह्म मुहुर्त में मूर्तियों की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।
नंदा देवी कदली वृक्ष आमंत्रण यात्रा के दौरान नगर की सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की परंपरा देखने को मिली। मुस्लिम समाज की ओर से कदली वृक्ष आमंत्रण सांस्कृतिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का गांधी चौक पर स्वागत किया गया। मुस्लिम समुदाय ने नंदा देवी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया। आयोजकों ने कहा कि नगर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल रही है। दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों, त्योहारों और सुख-दु:ख में भागीदारी करते रहें हैं। नगर की वर्षों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को बनाए रखना चाहिए ।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश लाल साह ने बताया कि नंदा देवी महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न विद्यालयों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है।May be an image of 11 people, people sitting and people standing

 

विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी मामले का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया संज्ञान, पार्टी हाईकमान ने अग्रवाल को दिल्ली बुलाया

देहरादून, प्रदेश में विभिन्न पदों पर के लिये जा रही भर्तियों पर भ्रष्टाचार की कालिख पुत रही है, प्रदेश में चौथी विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी के प्रकरण का भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी संज्ञान लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के अनुसार इस बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।
उधर, माना जा रहा है कि तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दो सितंबर को दिल्ली में होने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद पार्टी के केंद्रीय नेताओं को वस्तुस्थिति से अवगत करा सकते हैं। यद्यपि, सूत्रों का दावा है कि भर्ती मामले में पार्टी हाईकमान ने अग्रवाल को दिल्ली आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है।

एसआइटी को सौंपी इसकी जांच
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में घोटाले की बात सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत एसआइटी को इसकी जांच सौंप दी। इस मामले में अब तक 30 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसके अलावा कुछ परीक्षाओं में गड़बड़ी के प्रकरणजांच के लिए विजिलेंस को सौंपे गए हैं। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर चल रही भाजपा सरकार की इस पहल से अच्छा संदेश भी गया।

विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा
इस बीच पिछली विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा में 72 नियुक्तियों का मामला उछला। विपक्ष ने इस मामले में भाजपा सरकार को घेरने में देर नहीं लगाई। आरोप है कि इसमें नियमों का पालन नहीं किया गया और चहेतों को पिछले दरवाजे से नियुक्तियां दी गईं।

भाजपा के लिए यह मामला इसलिए असहज करने वाला है, क्योंकि तब भी उसकी सरकार थी। यद्यपि, तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने स्पष्ट किया था कि ये नियुक्तियां तदर्थ हैं और नियमानुसार हुई हैं। आवश्यकता पड़ने पर विधानसभा अध्यक्ष को नियुक्तियां करने का अधिकार है।

मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई नियुक्तियों के प्रकरण की जांच कराने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करने की बात कही। साथ ही कहा कि विधानसभा को इसके लिए सरकार से जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, वह उसे दिया जाएगा।

इसके बाद भी भर्ती प्रकरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का क्रम थमा नहीं है। यही कारण है कि अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इसका संज्ञान लिया है। चर्चा है कि मंगलवार की रात केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व से इस विषय में फोन पर विस्तार से ब्योरा लिया। माना जा रहा है कि प्रकरण के सभी पहलुओं की जानकारी लेने के बाद ही पार्टी नेतृत्व कोई कदम उठा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments