देहरादून। दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स ट्रैक पर आज समापन हुआ।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजेश ममगाई तथा विशिष्ट अतिथि ओलंपियन श्री मनीष रावत द्वारा विजेता एथलीट्स को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों से 92 बालक में 42 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आज 18 इवेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री के जे एस कलसी ने बताया कि इस प्रतियोगिता से जो एथलीट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों को पूरा करेगा वे 24 से 26 अप्रैल 2026 को तुमकुर, कर्नाटक में आयोजित होने वाली 24वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ कर सकेंगे।उत्तराखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, सचिव श्री के.जे.एस.कलसी, संयुक्त सचिव श्री भारत भूषण, कोषाध्यक्ष श्री एम सी शाह, जिला फुटबाल संघ देहरादून के सचिव मोहम्मद उस्मान, श्री मधुसूदन जोशी, श्री गुलशन अली, श्री सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री लोकेश कुमार के नेतृत्व में श्री आर एस राणा, श्री मनीष भट्ट, श्री अवतार सिंह, श्री हेमराज सिंह, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री मुद्दस्सिम अली, श्रीमती उर्मिला राणा, श्री अंकुश कुमार, श्रीमती दिव्यानी रावत, कुमारी दिया बिष्ट, श्री अखिलेश कोठारी, श्री अफजाल बेग, श्री आदित्य कुमार, श्री अंकित भारती ने निर्णायकों की भूमिका निभाई, तथा दोनों दिन में 36 इवेंट को निर्विवाद संपन्न किया। मंच का संचालन श्री विजय रावत द्वारा बखूबी किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एथलीटों के नाम निम्नलिखित हैं :-
बालक वर्ग अंडर 20 :-
100 मी – देहरादून के आहिल अली। 400 मी – उधम सिंह नगर के प्रियांशु पाल। 1500 मी – उधम सिंह नगर के हर्ष सागर। 5000 मी – अल्मोड़ा के मुकेश चिनियाल। 110 मी हर्डल – स्पोर्ट्स कॉलेज के तरुण आर्य। ऊंची कूद – चंपावत के अमित रेनवाल। त्रिकूद – हरिद्वार के यश तोमर। डिस्कस थ्रो – हरिद्वार के देव चौधरी। भाला फेंक – स्पोर्ट्स कॉलेज के उत्सव त्यागी।
बालिका वर्ग अंडर 20:-
100 मी – देहरादून की दीपांशु तोमर। 400 मी – देहरादून की तनीषा भट्ट। 1500 मी – हरिद्वार की मनीषा। 5000 मी – चंपावत की सोनी। ऊंची कूद – उधम सिंह नगर की दिव्या। त्रिकूद – उधम सिंह नगर की निकिता सैनी। डिस्कस थ्रो – देहरादून की आरुषि। भाला फेंक – उधम सिंह नगर की खुशी। हेप्टाथलन – उधम सिंह नगर की जसकिरण कौर।



Recent Comments