Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandसब्जी से भरा ट्रक पलटा, ऊखीमठ- चोपता-गोपेश्वर सड़क मार्ग पर यातायात ठप

सब्जी से भरा ट्रक पलटा, ऊखीमठ- चोपता-गोपेश्वर सड़क मार्ग पर यातायात ठप

( देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- खबर ऊखीमठ से है यहां ऊखीमठ से चमोली की ओर जा रहा एक ट्रक मस्तूरा के पास सडक पर पलट गया, जिससे ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर मोटर मार्ग बाधित हो गया। मौके पर पलिस की टीम पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः सब्जी भरा ट्रक ऊखीमठ से गोपेश्वर चमोली की ओर जा रहा था। अचानक ट्रक ताला मस्तूरा के पास चडाई पर चड़ते वक्त सड़क पर पलट गया। ट्रक में चालक व परिचालक दो ब्यक्ति मौजूद थे, दोनों सुरझित है। ट्रक पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुशार एनएच को मौके पर जेसीबी मशीन भिजवाने को कहा गया है। ट्रक के सडक से हटने के बाद ही मार्ग खुल सकता है। मौके पर ऊखीमठ पुलिस मौजूद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments