Wednesday, April 24, 2024
HomeStatesUttarakhandब्याज नहीं लौटाया तो किया परेशान , युवक ने दी जान

ब्याज नहीं लौटाया तो किया परेशान , युवक ने दी जान

देहरादून। ब्याज की रकम लौटा पाया तो युवक को परेशान किया गया। आरोप है कि इससे आहत युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि देवीपुर गांव में मोहित यादव (22) पुत्र वीर सिंह ने बीते छह दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक ने फांसी लगाकर जान दी। इस दौरान उसका सुसाइड नोट पुलिस को मिला। जिसमें उसने राजू नेगी के उत्पीड़न करने के चलते जान देने की बात लिखी थी। पुलिस ने मृत के पिता वीर सिंह की तहरीर पर योगेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू नेगी (39) निवासी श्यामपुर, अंबीवाला के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी राजू नेगी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि उसने मोहित को कुछ दिन पहले 15 हजार रुपये ब्याज पर दिए थे। मोहित ने उसकी मूल रकम तो वापस लौटा दी। उसने ब्याज के पैसे नहीं दिए तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद मृतक ने जान दी तो आरोपी घर से भागने की तैयारी कर ली थी। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments