Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandतिरंगा यात्रा का शुभारंभ : हमारे देश का भविष्य युवा है और...

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ : हमारे देश का भविष्य युवा है और हर युवा को अपने देश के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी : हरीश रावत

देहरादून, भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारा देश अब नई दिशा की ओर बढ़ते हुए ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। इन ऊंचाइयों को छूने के लिए भारतवर्ष के लोगों को धर्म, क्षेत्र और जातिवाद को भुलाकर एकजुट होना होगा। हमारे देश का भविष्य युवा है और हर युवा को अपने देश के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कैंट विधानसभा छेत्र के जीएमएस रोड स्थित साधूराम इंटर कॉलेज में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व सहकारी बाजार के अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधानसभा के कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हवा में गुब्बारे छोड़कर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा देश 75वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराया था। नेहरू ने कहा था कि पूरी दुनिया सो रही है

लेकिन हमारा देश आजादी का जश्न मना रहा है। हमारे देश ने इन बीते वर्षो में बहुत तरक्की की है और अब हम एक नई दिशा और ऊंचाइयों को छूने जा रहे है। इसके लिए सभी देशवासियों को एकजुट होना पड़ेगा चाहे वे जिस भी धर्म, जाती के हो। उन्होंने ‘हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब भाई भाई’ सन्देश भी दिया। हरीश रावत ने तिरंगा यात्रा के संयोजक विरेन्द्र पोखरियाल को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। पोखरियाल ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल भारत देश की ही शान नहीं है बल्कि उन देशों की शान भी है जिनकी आजादी का रास्ता भारत देश ने खोला है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी।

तिरंगा यात्रा साधूराम इंटर कॉलेज से सत्तोवाली घाटी, कल्याण आश्रम, गांधीग्राम, rosemount स्कूल, कांवली से बल्लीवाला चौक होते हुए वापिस साधूराम इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय के नारे लगते रहे। इस मौके पर पार्षद सुमित्रा ध्यानी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, केवल सिंह पुंडीर, मोहित ग्रोवर, राजेन्द्र धवन, प्रदीप डोभाल, मीना रावत, जया भारद्वाज, कैलाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, अरुण मोघा, महिपाल शाह, अजीत रावत, अजय सूद, मानवेन्द्र सिंह, हरदीप सिंह लक्की, संजय थापा, ओमप्रकाश सती बब्बन, रितेश छेत्री, श्याम सिंह चौहान, अमित रावत, दर्शन लाल, प्रशांत खंडूरी, देवेंद्र सती, सिद्धार्थ पोखरियाल, आलोक नेगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments