Wednesday, May 8, 2024
HomeStatesUttarakhandदेवीधुरा : सीएम धामी ने देवीधुरा ,लोहाघाट को दी करोड़ों की सौगात,...

देवीधुरा : सीएम धामी ने देवीधुरा ,लोहाघाट को दी करोड़ों की सौगात, कहां उत्तराखंड के युवा को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाएंगे

‘अमोडी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत’

(चंदन सिंह बिष्ट)

चंपावत(देवीधुरा), प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत की लोहाघाट विधानसभा के देवीधुरा में 2155.74 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोगो की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए देवीधुरा स्थित मॉ वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले का संचालन राज्य सरकार द्वारा किए जाने की घोषणा की।देवीधुरा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रू. 2155.74 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया एवं मुख्यमंत्री द्वारा लोहाघाट विधानसभा हेतु 3969.90 लाख की घोषणा की। देवीधुरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की।

उसके बाद मुख्यमंत्री ने आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा पहुंचने पर पौधारोपण किया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा 2155.74 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। महाविद्यालय देवीधुरा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आखिरी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हो रहा है पर हम आगे भी देवीधुरा क्षेत्र के विकास हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हमारी सरकार रात दिन काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने नव निर्मित राजकीय आदर्श महाविघालय देवीधूरा के भवन का लोकार्पण करते हुए एवं स्थानीय लोगों के मांग की स्वीकार करते हुए बीएससी, बीकॉम, कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। लोहाघाट नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने, लोहाघाट पीजी कालेज में स्नातकोत्तर स्तर पर समाज शास्त्र व इतिहास विषय सृजित करने आदि की घोषणा की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी आशाओं एवं आकांशाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास करेगी। महाविद्यालय के भवन लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के कक्षा-कक्षों आदि का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की बेहतर गुणवत्ता के लिए निर्माण निगम के प्रयासों को सराहा।

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने महाविद्यालय देवीधुरा के उद्घाटन को अद्भुत बताया उन्होंने कहा यह सौभाग्य की बात है देवीधुरा की जनता को एक मॉडल कॉलेज मिल रहा है। लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लोहाघाट विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद श्री अजय टम्टा, विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय, अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, बीडीओ डा.अमित ममगई एवं विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि राजू बिष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments