अग्निशमन, फर्स्ट एड एवं आपदा प्रबंधन पर हुआ प्रशिक्षण

0
312

यूथ रेडक्रास द्वारा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में हुआ का प्रशिक्षण का आयोजन

देहरादून, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंधन समिति सदस्य व मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन डॉ० अनिल वर्मा ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, धर्मपुर में “आसरा ट्रस्ट” द्वारा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में शेल्टर होम के अधिकारियों तथा स्टाफ को अग्नि शमन, फर्स्ट एड एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।
आसरा ट्रस्ट के मेडिकल एक्जीक्यूटिव शिवम चौधरी ने कहा कि अग्निशमन आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। किसी भी आपदा के दौरान सरकारी सहायता पहुंचने से पूर्व घायलों अथवा रोगियों को दुर्घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करके तत्पश्चात अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में तीनों प्रशिक्षण बहुत ही कारगर साबित होते हैं।
यूथ रेडक्रास के डॉ० अनिल वर्मा ने फायर सेफ्टी ट्रेनिंग के तहत् आग को मनुष्य का घनिष्ठतम मित्र परन्तु निकटतम शत्रु बताते हुए आग बुझाने के रासायनिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। हार्ट अटैक से ग्रस्त मृतप्राय व्यक्ति को पुनर्जीवित करने हेतु सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन) की संपूर्ण प्रक्रिया तथा भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ अथवा शत्रु के हवाई हमलों आदि से क्षतिग्रस्त भवनों के मलबे आदि से सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु ले जाने के इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू के फ्री हैंड्स ,फायरमैंस लिफ्ट , फोर एंड आफ्ट मेथड सहित रोप रेस्क्यू के चेयरननॉट आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही जन-जागरूकता अभियान के तहत् एनीमिया, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, सिकल सेल, डेंगू कंट्रोल , टी०बी०, रक्तदान एवं रक्तदान करने के लाभ तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत वार्डन यशवंत कुमार के नेतृत्व में वार्डन खिमानंद शर्मा, केयर टेकर शिवम चमोली, हरिकृष्ण राय , राजबीर रावत,फील्ड एक्जीक्यूटिव मंजू बाला, वंदना, अमित , सुभाष बलोदी सर्वेश्वरी, प्रियांशु, सीपीओ शोभा रानी,जोन लीडर अजय प्रसाद , सुरेश आउटरीच रचना रावत शायरा अंसारी, प्रियंका भट्ट , किचन स्टाफ दिगम्बर सिंह, बिपिन सिंह तथा धर्म सिंह ने इमरजेंसी मेथडस ऑफ़ रेस्क्यू तथा सीपीआर की तकनीकों का कुशल प्रदर्शन किया।