देहरादून (दीपक पंवार), देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं, घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




