Tuesday, April 23, 2024
HomeStatesUttarakhandदु:खद : शादी से लौट रहा मैक्स वाहन पलटा गया, दो लोगों...

दु:खद : शादी से लौट रहा मैक्स वाहन पलटा गया, दो लोगों की हुई मौत

रुद्रप्रयाग, शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य तीन लोगों पर कोई भी चोटे नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की घटना में मौत हुई, उसने वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने का भी कार्य किया गया और अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांय के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूके 07 टीए 7834 गबनीगांव में विशाल लॉज के समीप सड़क में पलट गया। यह वाहन तेल भराने अगस्त्युनि आ रहा था। इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल पुत्र मुर्खिया लाल वर्ष 55 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल पुत्र कुन्दन लाल उम्र 45 की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई । इसे अलावा बलिराम पुत्र उमेद लाल उम्रर 30 और धीरज लाल पुत्र कंदी लाल उम्र 32 गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments