Sunday, July 26, 2026
HomeStatesUttarakhandआईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान 13 जून को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान 13 जून को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

देहरादून, भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 13 जून 2026 को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने विशेष यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। परेड के दौरान सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आईएमए क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया जाएगा और इस अवधि में आईएमए की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जाने दिया जाएगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहे से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा। वहीं प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट के अंदर से होते हुए मिठी बेरी गेट और रांघड़वाला मार्ग से शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
सेलाकुंई और भाऊवाला क्षेत्र से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला और नया गांव मार्ग से शहर की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर धर्मावाला मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यातायात के दबाव और परिस्थितियों के अनुसार डायवर्जन की अवधि में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments