देहरादून, हिमाद्रि फिल्म्स के गढ़वाली गीत “भिना सोबना” का गुरुवार को विधिवत विमोचन किया गया। गायक दर्शन फर्स्वाण और नीलिमा मिश्रा द्वारा गाये इस गीत की रचना एवं संगीत संयोजन उत्तराखंड के गीतकार एवं संगीतकार संतोष गौड़ द्वारा किया गया। गीत की कहानी जीजा और साली के बीच की मुलाकात पर आधारित है।साली जीजा को अपने गांव आने का निमंत्रण देती है और गांव की ताज़ी साग-सब्जियां को खाने और अपने घर साथ ले जाने को बोलती है। यह गीत उत्तराखंड के पारिवारिक एवं ग्रामीण संस्कृति को दर्शाता है।
गीत में ताल का उत्कृष्ट संयोजन सुभाष पांडेय द्वारा व मिक्सिंग पवन गुसाईं ने किया। रिकॉर्डिंग हिमाद्रि रिकॉर्ड स्टूडियो एवं केदार स्टूडियो में हुई ।
इस गीत के अभिनेता अजय सोलंकी एवं अभिनेत्री शिवानी भंडारी हैं। गीत का निर्देशन सोहन चौहान तथा सिनेमैटोग्राफी नवी बर्थवाल द्वारा की गई। इस गीत की शूटिंग जनपद चमोली गढ़वाल में रमणीय रथ गांव की वादियों में की गई है।


Recent Comments