पंतनगर विश्वविद्यालय की बेटियों ने लहराया परचम, बड़ी कंपनी में देंगी अपनी सेवाएं

0
429

नैनीताल, उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ हवाई सेवा में भी अहम योगदान देने वाली उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर शिक्षा जगत में नया परचम लहराया है पंतनगर विश्वविद्यालय में लगातार छात्राएं अपने बौद्धिक विकास की क्षमताओं का जहां झंडा बुलंद किए हुए हैं, वहीं विभिन्न बड़ी कंपनियों में भी अपना अहम योगदान देकर देश की सेवा भी यहां की बेटियां कर रही है | इसका ताजा उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला जब विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदान (प्रोफेशनल्स असिस्टेंट फाॅर डेवलपमेन्ट एक्षन) एनजीओ द्वारा साक्षात्कार के आधार पर 12 विद्यार्थियों क्रमशः गीतांषी लेखवार, ज्योत्सना फर्त्याल, वत्सला देउपा, हिमानी बिष्ट, प्रेरणा पखवाल, दिवेश चन्द्र चन्याल, हेमलता धामी एवं नीलम बोरा (बी.एससी. कम्यूनिटी साईंस); ज्योत्सना नेगी (बी.टेक. इलेक्ट्रिकल इंजीनियर), श्रुति पाण्डेय, प्रियंका कुमारी दास (बी.एससी. एग्रीकल्चर) एवं हिमांषी यादव (बी.एससी. फिशरीज) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग पैकेज 8.16 लाख प्रतिवर्ष देय होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित विद्यार्थी को शुभकामनाएं दीं। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. दीपा विनय ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दीं।

May be an image of 5 people and people standing

May be an image of 3 people and text