देहरादून, शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। अल्मोड़ा एसएसपी भी बदले गए है उनकी जगह पहाड़ की बेटी आईपीएस रचिता जुयाल को एसएसपी अल्मोड़ा बनाया गया है।आईपीएस अमित श्रीवास्तव को एडीसी राज्यपाल की जिम्मेदारी मिली है। आईपीएस प्रदीप कुमार राय को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार कमांडेंट की जिम्मेदारी मिली है।
इससे पूर्व आईपीएस रचिता जुयाल एडीसी गवर्नर के पद पर तैनात थी। रचिता बागेश्वर जिले की एसपी भी रह चुकी हैं। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें 2020 में अपना एडीसी नियुक्त किया था। गौरतलब है कि रचिता के पिता भी पुलिस सेवा में रह चुके हैं। पिता की देखा-देखी उन्होंने भी पुलिस सेवा में आने का मन बनाया। साल 2015 में उन्होंने UPSC क्लियर किया और आईपीएस अधिकारी बन गईं।





