देहरादून, विद्युत वितरण खण्ड (केन्द्रीय) देहरादून के अन्तर्गत उपखण्ड परेड ग्राउण्ड के सालावाला पार्क में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 32 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया एवं विद्युत बिल जमा किये तथा मा०पार्षद भेपेन्द्र कठैत जी के साथ उपखण्ड अधिकारी, ई० प्रवेश कुमार, अवर अभियन्ता ई० पृथ्वीधर थपलियाल, ई०एस०पी०भट्ट मय लाईनमैन क्षेत्र में आ रही विद्युत सम्बन्धी समस्या, सड़े गले विद्युत पोलों तथा लम्बे स्पनों का मौके पर ही स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा समाधान किया गया। मा० पार्षद जी द्वारा कई सुझाव दिये गये जिसमें सिंगल फेज लाईन को 3 फेज करने सम्बन्धी सुझाव भी शामिल हैं जिस पर अधिशासी अभियन्ता ई० गौरव सकलानी द्वारा उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ता को प्राक्कलन तैयार कर प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया, शिविर में अधिशासी अभियन्ता, ई० गौरव सकलानी, उपखण्ड अधिकारी, ई० प्रवेश कुमार सहायक अभियन्ता (मीटर), ई० गीता पाठक, मोहित जोशी, मानव पाठक, यतीश वशिष्ट आदि स्टाफ मौजूद रहे।




