Wednesday, April 24, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

पीएम मोदी के कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका : सीएम धामी

हरिद्वार(रूड़की), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि जनसंघ के रूप में उन्होंने ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने स्व. दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण भी करते हुए कि अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखण्ड अलग राज्य बना।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज नव भारत के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा एक भारत’ और श्रेष्ठ भारत के महा संकल्प को साकार करना है। देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में नई पहचान प्राप्त कर रहा है।  प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी जा रही है। नया भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है। भारत पुनः विश्व गुरु बनने का प्रयत्न कर रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। केदारनाथ एवं हेमकुंट में रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड पर तेजी से कार्य चल रहा है। हमारी सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी विस्तार हो रहा है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्राचीन शिक्षा पद्धति और आधुनिक शिक्षा पद्धति के समिश्रण से बनी नई शिक्षा नीति का अनुसरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के गौरव को पुनः प्रशस्त करने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ का मंत्र दिया है उसने देश की राजनीति की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। गरीब कल्याण योजनाओं ने अंतिम पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। आज देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए जहां बड़ी-बड़ी योजनाओं का प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलान्यास किया जाता है, वहीं उनका उद्घाटन भी किया जाता है। आज केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से हमारा प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है, राज्य में भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों पर किए गए प्रहार से लेकर समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, भू-कानून, देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाना और गरीबों को तीन निःशुल्क सिलेंडर देने जैसे कठिन मुद्दों पर सरकार द्वारा उठाए गए कदम इस बात का प्रमाण हैं कि आज राज्य सरकार प्रदेश हित में ऐसे मुद्दों पर भी निर्णय लेने का कार्य कर रही है, जिन मुद्दों को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी आने नही दी जायेगी : विधायक मोहन सिंह मेहरा

अल्मोड़ा, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जिलाअध्यक्ष ने सभी आये अतिथियों का स्वागत किया तथा विधानसभा जागेश्वर का विकासखण्ड धौलादेवी के सभागार में सभी मंडलो से आये वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किसी प्रकार से सम्मान में कोई कमी आने नही दी जायेगी। जागेश्वर विधानसभा के संयोजक व विधायक श्री मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता के सम्मान में किसी प्रकार से कोई कमी आने नही दी जायेगी तथा उन्हें काम हो तो जरुर कहियेगा आपकी एक- एक वोट की ताकत ने मुझे विधानसभा भेजा और मेरी नैतिक जिम्मेदारी है मेरे क्षेत्र की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद दिया। मुख्यवक्ता श्री गजराज बिष्ट कहा कि कई ऐसे कार्यकर्ता ऐसे भी रहे जिनके पास कभी कोई भी जिम्मेदारी नही थी के बावजूद पार्टी के लिये हर परिस्थिति में खड़े रहे लेकिन अपनी विचारधारा को नही छोड़ी उन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद दिया उन्होंने कहा हमारी पार्टी कि विचार पहले मेरा राष्ट्र फिर मेरी पार्टी फिर मेरा क्षेत्र की परिपाटी पर काम करती है उन्होंने कहा आप सब की बदौलत आज पार्टी अपने उच्चतम शिखर पर है आप सब लोग आम जन मानस को समझाने वाले लोग हो और पार्टी की चिन्ता करने वाले लोग हो जब से हमारी पार्टी की सरकार चाहे केन्द्र में हो राज्य एक भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगाने की हिम्मत नही कर सकता।वरिष्ठ कार्यकर्ता दिवान राम कोहिली ने सम्मान के लिये पार्टी संगठन का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री मोहन सिह भैसोडा़ ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की निगरानी रखें वो ठीक हो हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के जिला संयोजक व महामंत्री ललित दोसाद, विधानसभा संयोजक व पार्टी के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश भटृ, संजय डालाकोटी, गोपाल बिष्ट, कार्यक्रम के संयोजक गोधन सिहं भैसोडा़, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पूरन नाथ गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिहं डसीला, कुन्दन सिहं नगरकोटी, हरी प्रसाद, दीवान राम कोहली, रुप सिहं ,मदन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र रौतेला,चन्द्र लाल वर्मा, जमन सिंह बिष्ट, बलवन्त गैडा़,जगदेव ,जगन्नाथ तिवारी, रेवाधर पान्डे, राजन रौतेला, नारायण सिंह सिजवाली, खीम नाथ,प्रताप सिंह नेगी,राजेंद्र सिंह नेगी, थान सिंह, कृष्णानन्द पान्डे, अम्बादत्त पान्डे, राधेश्याम, लक्ष्मी दत्त पाटनी, मोहन चन्द्र भटृ, हरीश भटृ, नरेन्द्र लालसाह साह, खीम सिहं, सोनू चौहान, प्रकाश आर्य, हरीश जोशी दर्जनों को सम्मानित किया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

निरंकारी संत समागम का 11जून को होगा आयोजन

ऋषिकेश, सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी छत्र छाया में निरंकारी संत समागम का आयोजन 11जून, दिन रविवार, प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक राजकीय रेश्मफार्म निकट राजकीय इण्टर कॉलेज रानीपोखरी में किया जायेगा।

इस समागम में हरिद्वार, विकासनगर, देहरादून, समस्त गढ़वाल व आसपास के क्षेत्र से लगभग बीस हजार संगतो के पहुंचने का अनुमान है। इस सूचना से समस्त श्रद्धालुओं में हर्षोल्लास का वातावरण है। सभी सत्गुरू के पावन दर्शनो के लिए उत्साहित है। सभी भक्त इस पावन बेला की तैयारियों में पूरी श्रद्धा से समागम की तैयारियों में जुटे हुए है।

मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज श्री हरभजन सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि समागम परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के सहयोग से प्रबंध व्यवस्था को सुचारू रूप दिया जा रहा है जिससे कि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। समागम सम्बन्धित विशेष सेवा जैसे लंगर, प्याऊ, पंडाल, ट्रैफिक एवं पार्किंग की व्यवस्था निरंकारी सेवादल के भाई-बहनों द्वारा बहुत ही सुन्दर रूप से की जा रही है।
अनेक सन्त अपनी-अपनी वेशभूषा, भाषाओं को अपनाते हुए सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा दिये गए इस ब्रह्मज्ञान पर भक्ति भरे गीतों एवं प्रवचनों से समस्त साध संगत को निहाल करेंगे। इस संत समागम में विशेष रूप से अनेक समाजसेवियों एवं गणमाननीय अतिथियों सहित लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments