त्रिदिवसीय भेड़ मेला शुरू : बतौर मुख्य अतिथि प्रदीप भट्ट पहुँचे ठाण्डी, समिति की मांग पर जिला योजना से किये 5 लाख स्वीकृत

0
813

उत्तरकाशी, जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ठाण्डी गाँव मे भेड़ मेले में शिरकत करने पहुँचे, जहाँ समिति के पदाधिकारियों ने बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रदीप भट्ट का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुवा जिसमे स्कूली छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर मेले में आये लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्थानीय जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट ने मेला समिति की माँग पर जिला योजना से 5 लाख रुपये स्वीकृत किये साथ ही उन्होंने कहा कि कुशकल्याण बेलख ट्रेक मार्ग निर्माण हेतु भी उन्होंने पर्यटन विभाग से जिला योजना एवं राज्य योजना से पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्य कराने की बात कही, उन्होंने कमद में शौचालय निर्माण हेतु 2 लाख रुपये 15वें वित्त मद से स्वीकृति प्रदान की।May be an image of 2 people and outdoors

इस अवसर पर प्रधान मनोज लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश राणा, प्रधान रामी देवी, मेला समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, सचिव राजेन्द्र सिंह राणा, पूर्व प्रधान उत्तम गुसाईं, भगवान सिंह गुसाईं, गंगा विशन रावत, प्रताप सिंह पंवार, विक्रम सिंह पंवार, अवतार सिंह पंवार, राजपाल सिंह राणा, अत्तर सिंह रावत, प्रवेश सिंह बिष्ट, उदय सिंह बिष्ट, बुद्धि सिंह पंवार, पंचराम राणा, गिरीश पयाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।May be an image of 2 people, people standing and outdoors