करवा चौथ के पर्व पर रहेगा अवकाश, सचिव विनोद कुमार सुमन ने जारी किए आदेश

0
956

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करवा चौथ पर्व पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है। सीएम धामी ने कल यानी बुधवार 1 नवंबर को करवा चौथ का अवकाश महिला कर्मियों के लिए घोषित किया है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए 1 नवंबर(करवा चौथ) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार यानी आज दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
वहीं उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमाणी पैन्यूली समेत अन्य ने करवा चौथ पर अवकाश घोषित करने पर सीएम धामी का आभार जाता है।