रुद्रप्रयाग- उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा एनआरएलएम द्वारा गठित समूहों व अन्य लाभार्थियों को डेयरी फार्मिंग व वर्मी कंपोस्ट बनाए जाने हेतु बुधवार (27 जुलाई) से 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
लीड बैंक अधिकारी धन सिंह डुंगरियाल ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत धारकोट में 27 जुलाई से 05 अगस्त, 2022 तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण में एनआरएलएम द्वारा गठित समूहों सहित अन्य लाभार्थियों को डेयरी फार्मिंग व वर्मी कंपोस्ट बनाने में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करने की अपील की है।




