Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandबैंकट हॉल में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

बैंकट हॉल में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी, मुखानी थाना क्षेत्र के मुकुल बिहार में एक नामी बैंकट हॉल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ युवती का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर दी है। फिलहाल बैंकट हॉल में अज्ञात लड़की की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि बैंकट हॉल एक युवती की लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवती का शव बैंक हॉल में लगाए गए लोहे के एंगल में लटका मिला। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है फिर भी आसपास के लोगों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक युवती की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवती की लाश मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments