फिर फिसली जुबान : महिला पत्रकार के सवाल पर भड़के राकेश टिकैत, कहा- भूतनी सुन तो ले

0
602

मेरठ, अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियां बटोरने वाले किसान नेता राकेश टिकैत ने फिर एक बार विवादित शब्दों का इस्तेमाल कर डाला, उनका विवादित बयान की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर राकेश टिकैत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो महिला पत्रकार को भूतनी कहते सुनाई दे रहे हैं। महिला पत्रकार राकेश टिकैत की इस टिप्पणी पर आपत्ति भी जताती है जिसके बाद राकेश टिकैत डिफेंसिव मोड में नजर आ जाते हैं।

दरअसल महिला पत्रकार ने राकेश टिकैत से पूछा था कि वो औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाने क्यों गए थे? इसपर राकेश टिकैत ने कहा कि मैं नहीं गया था, जहां वो मरा वो पवित्र स्थान है क्योंकि वहां शिव मंदिर है। इतने पाप कर उसने वहां जाकर प्राण त्यागे। राकेश टिकैत के बयान पर महिला ने कहा कि क्या आपको पता है कि ओरंगजेब ने कितने मस्जिद तुड़वाए थे? राकेश टिकैत इसका जवाब दे ही रहे थे कि महिला पत्रकार ने कहा कि आप राजनीतिक पार्टियों को बीमारी कहते हैं तो फिर आपकी नजर में जनता क्या है?

इतने में राकेश टिकैत अपना आपा खो बैठे और कहने लगे सुन तो ले भूतनी… इसपर महिला पत्रकार ने कहा कि मैं भूतनी नहीं एक लड़की हूं। आप मुझे भरी सभा में भूतनी नहीं कह सकते। इसपर वहां मौजूद कुछ और लोग इसका विरोध करते हैं। राकेश टिकैत फिर बोले कि आप मेरी बात तो सुनते नहीं हो सिर्फ सवाल करते हो।