काशीपुर, पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मची। इसके बावजूद भी पुलिस के समझाने पर व्यक्ति नीचे नहीं उतरा। बुधवार को काशीपुर के खड़गपुर क्षेत्र में 11 बजे करीबन श्मशान घाट के पास हाईटेंशन लाइन के टावर पर एक युवक चढ़ गया, जो अपनी पत्नी को बुलाने की बात कहते हुए कूदने की धमकी देने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक किसी भी बात नहीं माना।
इस दौरान एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी, जिसपर तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के सामने वह अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अडा। पुलिस ने उससे परेशान होकर पत्नी को मौके पर बुलाया, जिसके बाद वह नीचे उतर आया।
पुलिस के अनुसार पत्नी ने बताया कि वह अक्सर नशे की हालत में घर में लड़ाई झगड़ा करता है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसका पुलिस अधिनियम में चालान कर दिया। मंगलवार शाम युवक की सास उनके घर आई थी जिसके साथ उसका विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपनी मां के साथ कहीं चली गई। इस बात से नाराज होकर युवक टावर पर चढ़ गया।




